सिरमौर ब्रेकिंग: राजगढ़ में फोटो स्टूडियो में लगी आग, लाखों का नुकसान – भारत केसरी टीवी

सिरमौर ब्रेकिंग: राजगढ़ में फोटो स्टूडियो में लगी आग, लाखों का नुकसान

सिरमौर। जिला सिरमौर के राजगढ़ बाजार में फोटो स्टूडियो में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आगजनी की इस घटना में फोटो स्टूडियो के अंदर रखा कंप्यूटर,लैपटॉप सहित अन्य मशीन चलकर राख हो गई जिससे 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार आशीष पुत्र लेख राम निवासी फगू तहसील राजगढ़ की वार्ड नंबर 2 राजगढ़ बाजार में स्थित फोटो स्टूडियो में अचानक आग लग गई।

Advertisement

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आशीष मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया मगर तब तक सब कुछ चलकर राख हो चुका था। आशीष ने बताया कि वह दुकान बंद करके घर चला गया था। मगर इसी बीच उसे फोन आया कि उसकी दुकान में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया मगर तब तक फोटो स्टूडियो पूरी तरह से जल चुका था। वहीं दुकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।फिलहाल प्रशासन के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000