विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान में मधुमक्खी वनस्पति का किया रोपण – भारत केसरी टीवी

विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान में मधुमक्खी वनस्पति का किया रोपण

डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी  एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में चल रहे एक माह तक चलने वाले वन महोत्सव अभियान के तहत कीट विज्ञान विभाग और छात्र कल्याण संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।

Advertisement

बुधवार को कीट विज्ञान विभाग ने पौधारोपण अभियान का आयोजन किया, जिसमें कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि रहे। इस अभियान में औदयानिकी कॉलेज के डीन डॉ. मनीष शर्मा, विभाग अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा समेत स्टूडेंट्स और स्टाफ ने हिस्सा लिया।

Advertisement

विभाग ने ऐसे पेड़ लगाने पर ध्यान केंद्रित किया है जो स्थानीय मधुमक्खीयों के लिए आवश्यक मधुमक्खी वनस्पति प्रदान करते हैं। पौधारोपण विश्वविद्यालय के मॉडल फार्म में किया गया जहां बॉटल ब्रश, पेल्टोफोरम और टूना सिलियाटा के 100 पौधे लगाए गए। विभाग का आने वाले दिनों में कुल 300 पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसकी विभाग द्वारा समर्पित देखभाल की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे जीवित रह सके।

एक अलग कार्यक्रम में, छात्र कल्याण संगठन ने बास्केटबॉल कोर्ट और विश्वविद्यालय के खेल मैदान के पास देवदार के 20 पेड़ लगाए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. केके रैना ने किया जिसमें छात्र कल्याण संगठन का स्टाफ भी शामिल हुआ।

विश्वविद्यालय के इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान में विभिन्न विभागों, घटक कॉलेजों, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशनों और कृषि विज्ञान केंद्रों में व्यक्तिगत पौधरोपण अभियान शामिल होंगें। यह अभियान 4 अगस्त को डॉ. वाईएस परमार की जयंती के दिन समाप्त होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000