उपचुनावों का बोझ डालने वाली कांग्रेस सरकार : सतपाल पहले क्यों नहीं किया इस्तीफा मंजूर

ब्रह्मू राम सरेना शिमला, 10 मई 24.
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की अगर कांग्रेस के नेताओ की नीयत साफ होती और सरकार में दम होता तो समय रहते 3 निर्दलियों विधायकों का इस्तीफा मंजूर करते।
इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के अंतर्गत इस्तीफे तो लटकने का काम किया और ठीक लोक सभा चुनाव खत्म होने से पूर्व निर्दलियों का इस्तीफा मंजूर किया। ऐसा प्रतीत होता है की विधानसभा के अध्यक्ष सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे है।

Advertisement

उन्होंने कहा की अगर पहले ही तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया होता तो आज सरकार के ऊपर चुनावी आर्थिक बोझ ना पड़ता। अब कांग्रेस के नेता जो मर्जी बयानबाजी कर ले पर सच्चाई तो यह है कि चुनाव अगले महीने है और चुनाव का खर्चा सरकार के ऊपर पढ़ना तय है।
कांग्रेस चुनावी पिच पर वीक विकेट पर है, लोक सभा चुनावों में 61 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने के बाद सरकार बैक फुट पर है। यह सरकार के मुखिया और उनके सहयोगियों को भी पता है।

Advertisement

सत्ती ने कहा की अगर कांग्रेस पार्टी ने नेता लोक सभा में भाजपा की चुनावी लीड देख लेंगे तो उनको पता चल जाएगा की उपचुनावों में जीत किसको मिलेंगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें अपने खाते में डाली हैं। हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज और शिमला में सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की है। साल 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000