गगल एयरपोर्ट की तारबंदी के बाद फाइनल होगा फोरलेन – भारत केसरी टीवी

गगल एयरपोर्ट की तारबंदी के बाद फाइनल होगा फोरलेन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सडक़ की एलाइनमेंट तय न होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, नया घर बनाने के लिए असमंजस में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का सफर भले ही 80 फीसदी पूरा हो चुका है, लेकिन गगल एयरपोर्ट के पास आकर विकास के इस पहिए पर ब्रेक लग गया है। राजोल से आगे फोरलेन की दिशा एलाइनमेंट क्या होगी, यह अभी तक एक पहेली बना हुआ है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिग्रहित भूमि की तारबंदी न होने के कारण यह पूरा पैच जस का तस पड़ा है। एलाइनमेंट तय न होने से जहां एक ओर काम रुका हुआ है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में अपने भविष्य और नए आशियाने को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रभावित लोगों को मुआवजे का वितरण भी किया जा चुका है, लेकिन तारबंदी के अभाव में फोरलेन की एलाइनमेंट को अंतिम रूप देने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि सडक़ एयरपोर्ट के ऊपरी हिस्से से गुजरेगी या निचले हिस्से से, तब तक इस क्षेत्र में फोरलेन का काम आगे नहीं बढ़ सकता। प्रशासन की इस अस्पष्टता का सबसे बड़ा खामियाजा वे परिवार भुगत रहे हैं, जिनकी जमीनें और पुराने घर एयरपोर्ट विस्तार की जद में आ चुके हैं। पुराने घर छोड़ चुके ये विस्थापित परिवार अब नया आशियाना बनाने से कतरा रहे हैं।

चंबी में फोरलेन पुल तैयार

इन तमाम दुश्वारियों के बीच एक सुकून भरी खबर भी है। पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत चंबी में बनने वाला सबसे ऊंचा पुल लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इन दिनों पुल पर टायरिंग का काम जोरों पर चल रहा है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000