2 अक्तूबर से दो लाख परिवारों को 1500 रुपए और 300 यूनिट बिजली, CM ने सदन में किया ऐलान – भारत केसरी टीवी

2 अक्तूबर से दो लाख परिवारों को 1500 रुपए और 300 यूनिट बिजली, CM ने सदन में किया ऐलान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के दो लाख परिवारों की महिलाओं को दो अक्तूबर से अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 1500 रुपए मिलेंगे। साथ ही इन परिवारों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली भी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सदन नियम 130 के तहत चल रही चर्चा के दौरान यह ऐलान किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इन दो लाख परिवारों में 90 हजार ऐसे है, जो कभी बीपीएल में शामिल ही नहीं थे। प्रदेश के इन जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार इनके अलावा और भी कुछ करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दिसंबर से मार्च माह तक प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्स की नियुक्तियां कर दी जाएंगी। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 300 डाक्टरों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से करने की रेकमंडेशन भी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम किया है।

आगे भी जिंदगी में ऐसा ही होगा। प्रदेश के लिए रोबोटिक मशीनें दिल्ली एम्स के मुकाबले एक करोड़ कम रेट पर खरीदी गई हैं। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय में प्रदेश के पीएचसी, सीएचसी, जोनल अस्पताल और मेडिकल कालेज 35 फीसदी आक्युपेंसी के साथ चल रहे थे। वहीं कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए और यह दर 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में पिछले चालीस वर्षों से 270 पीजी की सीटें चल रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000