17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।    24/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी भाजपा, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित होंगे कार्यक्रम : डॉ. राजीव बिंद

 

रक्तदान शिविर, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और 25 मिनट की जनसेवा सहित होंगे व्यापक कार्यक्रम, हिमाचल में घर-घर पहुंचेगा सेवा का संदेश : डॉ. बिंदल

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से होगी।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक एवं कार्यशाला में इस व्यापक अभियान का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल में विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। इसी सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा पूरे एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

 

उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ रक्तदान शिविरों के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रतीक स्वरूप लाखों लोग 25 मिनट तक समाज के लिए किसी न किसी रूप में सेवा कार्य करेंगे।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास की यात्रा रही है। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवा उत्थान और महिला कल्याण सहित प्रत्येक क्षेत्र में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा को शासन का मूल मंत्र बनाया गया है। गरीबों के जीवन में बदलाव लाना, किसानों को सशक्त बनाना, युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना इसी सेवा संकल्प का हिस्सा है।

 

हिमाचल में भी व्यापक स्तर पर होंगे कार्यक्रम

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय, शिमला में एक विस्तृत मैराथन बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर उन्हें बूथ और जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की योजना बनाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि “सेवा सर्वोपरि” भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है। भाजपा कार्यकर्ता इस संदेश और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव को हिमाचल प्रदेश में घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को जन आंदोलन बनाने का प्रयास होगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000