पालमपुर में श्री श्री रविशंकर के साथ मुख्यमंत्री की पूजा-अर्चना, हिमाचल में ऑस्टियोपैथी कॉलेज खोलने की इच्छा व्यक्त – भारत केसरी टीवी

पालमपुर में श्री श्री रविशंकर के साथ मुख्यमंत्री की पूजा-अर्चना, हिमाचल में ऑस्टियोपैथी कॉलेज खोलने की इच्छा व्यक्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के पास गुज्जरहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला माता मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने नव-निर्मित मंदिर में दीप प्रज्वलित किया और श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि आध्यात्मिक गुरु विश्वभर में शांति, सहिष्णुता और मानव मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर एक मानवतावादी नेता, आध्यात्मिक शिक्षक और शांति के दूत हैं। हिंसा और तनाव मुक्त समाज की उनकी दृष्टि ने दुनिया भर में लाखों लोगों को उनके संगठन की सेवाओं और कार्यक्रमों से जोड़ा है। उनके विचार और शिक्षाएं युवाओं को नई प्रेरणा दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि श्री श्री रविशंकर ने धौलाधार की गोद में ‘कैलाश आश्रम’ की स्थापना की है, जहाँ विश्वभर से आने वाले साधक नई ऊर्जा के साथ स्वयं को पुनर्जीवित करेंगे।

श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ‘देवभूमि’ है क्योंकि यहां असंख्य देवताओं का वास है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार पर कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए गुज्जरहड़ा लिंक रोड को पक्का किया जाएगा।

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री की धार्मिक भावना और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘देवभूमि’ हिमाचल के लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना उनका सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि भव्य पंजपीरी शीतला माता मंदिर ठीक सामने स्थित आदि हिमानीचामुंडा मंदिर की ओर मुख किए हुए है और जीवन में आध्यात्मिक साधना की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देवता दूर नहीं, बल्कि हमारे भीतर निवास करते हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने की इच्छा भी जताई, ताकि स्थानीय युवाओं को इस आधुनिक उपचार पद्धति में प्रशिक्षण मिल सके और वे टिकाऊ आजीविका प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज को नए और पारंपरिक दोनों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर HPTDC के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली, विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (आईटी एवं इनोवेशन) गोकुल बुटेल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

CM_Sukhu_PalampurVisit

#SriSriRaviShankar

#AOLHimachal

#DevbhoomiHimachal

#KangraUpdates

#HimachalTourism

#OsteopathyCollegeHP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000