पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 142 सीटों पर आज मतदान, 12 लाख SIR आवेदनों में सिर्फ 1468 को मंजूरी – भारत केसरी टीवी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 142 सीटों पर आज मतदान, 12 लाख SIR आवेदनों में सिर्फ 1468 को मंजूरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

बंगाल में 142 सीटों पर मतदान आज, दूसरे चरण में 12 लाख SIR आवेदनों में से सिर्फ 1468 को मिली मंजूरी

Advertisement

 

चुनाव के दूसरे चरण में 12 लाख एसआईआर आवेदनों में से सिर्फ 1468 को मिली मंजूरी

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग वाले इलाकों में वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए लिए लंबित 12 लाख 90 हजार से ज्यादा आवेदनों में से अब तक 1468 को ही क्लियरेंस मिल पाई है। छह अपीलें रद्द हुई हैं। पहले चरण में 14 लाख आवेदनों यानी अपील में से सिर्फ 139 को ही हरी झंडी मिल पाई थी। इस चरण में 3 करोड़ 21 लाख से ज्यादा वोटर्स 1448 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंग। वोटिंग के लिए इस चरण में 41 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिण 24 परगना के भांगड़ निर्वाचन क्षेत्र की चर्चा सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में होने से है, जबकि हुगली जिला के गोघाट में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं। इस चरण में 142 सीटों के लिए कुल मतदाता 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 हैं। इनमें पुरुष मतदाता एक करोड़ 64 लाख 35 हजार 627 है, जबकि महिला मतदाता एक करोड़ 57 लाख 37 हजार 418 हैं।

इस चरण में तीसरे लिंग वाले मतदाता 792 हैं। युवा शक्ति वोटर्स में 18-19 साल के 4 लाख 12 हजार 668 नए मतदाता पहली बार अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण 142 सीटों पर होगा, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में एक अहम भूमिका निभाएगा. इस चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है. यह चुनाव कुल 294 सीटों पर दो चरणों में हो रहा है. पहले चरण में पहले ही भारी संख्या में वोटिंग हो चुकी है, इसलिए अब सभी की नजऱें दूसरे चरण की इन सीटों पर टिकी हैं।

दूसरे चरण में कई अहम सीटें, नतीजों पर पड़ेगा असर

इस चरण में कई ऐसी जरूरी सीटें शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर गहरा असर डाल सकती हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000