पंचायत चुनाव से बाहर 17 कैटेगरी के कर्मचारी? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव से बाहर 17 कैटेगरी के कर्मचारी? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

यह कर्मचारी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, आशा वर्कर संग कुल 17 कैटेगिरी पर सरकार लेगी फैसला

Advertisement

पंचायती राज चुनाव में सिर्फ आशा वर्कर ही नहीं, बल्कि कुल 17 कैटेगरी के अस्थायी कर्मचारी बीच में अटक गए हैं। ये चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इस पर पहले राज्य सरकार को फैसला लेना होगा। इस बारे में राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 17 कैटेगरी के अस्थायी कर्मचारी जैसे आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, होमगार्ड, नंबरदार, टेलरिंग टीचर, आउटसोर्स कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत चौकीदार, रेवेन्यू चौकीदार, वाटर कैरियर, कृषक मित्र, वन मित्र, जल मित्र, रोगी मित्र, बिजली मित्र, पैरा पंप ऑपरेटर और रोगी कल्याण समितियां के कर्मचारी वर्तमान कानून की धारा 122 (1) (जी) के तहत चुनाव नहीं लड़ सक

Advertisement

राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि यह लिस्ट कंप्लीट नहीं है, इसलिए ऐसी अन्य कर्मियों को भी राज्य सरकार इसमें जोड़ ले, लेकिन इस बारे में क्लेरिफिकेशन जारी करने की जरूरत है, ताकि बाद में कोई दिक्कत सामने न आए।

आर्शा कार्यकर्ताओं पर एनएचएम ने दिया यह जवाब
इससे पहले आशा वर्कर के मामले में पंचायती राज विभाग ने नेशनल हैल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर से क्लेरिफिकेशन ली थी। एनएचएम ने इन्हें फिक्स्ड अमाउंट पर नियुक्त कार्यकर्ता बताया था। इस नाते ये अब चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन इस बारे में राज्य सरकार से आधिकारिक क्लेरिफिकेशन का इंतजार है। अब लगभग यही स्थिति अन्य 17 कैटेगिरी को लेकर भी है। पंचायती राज विभाग का कहना है कि उन्होंने इस बारे में फाइल राज्य सरकार को भेजी है। जैसे ही निर्णय होगा, इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000