ऊना में जल शक्ति विभाग का JE सस्पेंड, बीआरसीएस भुगतान रोकने पर कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

ऊना में जल शक्ति विभाग का JE सस्पेंड, बीआरसीएस भुगतान रोकने पर कार्रवाई

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

ऊना मे जल शक्ति विभाग का जेई सस्पेंड, बीआरसीएस के भुगतान रोकने पर कार्रवाई, नोटिस जारी

Advertisement

जिला ऊना जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर को बीआरसी भुगतान रोकने के चलते सस्पेंड कर दिया है। उक्त इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस सर्व करने और तुरंत सर्किल ऑफिस में भेजने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही जूनियर इंजीनियर से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर्स (बीआरसीएस) को लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जबकि इसके लिए पर्याप्त धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी। जल जीवन मिशन के तहत अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक के भुगतान के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

इनमें से 8.40 लाख रुपए विशेष रूप से ऊना के खाते में बीआरसीएस के भुगतान के लिए भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित रहा। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ऊना को निर्देश दिए हैं कि संबंधित जूनियर इंजीनियर को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

प्रसारण और नेटवर्क समाचार
साथ ही, उनसे सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। इसके साथ ही सभी लंबित भुगतान तुरंत जारी किए जाएं और दस दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उधर, अधीक्षण अभियंता ई. नरेश धीमान ने कहा कि इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस सर्व किया जाएगा। उसे तुरंत सर्किल ऑफिस में भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000