मंडी रैली में CM सुक्खू सरकार अगले 2 साल की योजनाओं और बजट की झलक पेश करेगी – भारत केसरी टीवी

मंडी रैली में CM सुक्खू सरकार अगले 2 साल की योजनाओं और बजट की झलक पेश करेगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

लाभार्थी मंडी पहुंचाये जाएंगे, स्कूल टॉपर्स को टैबलेट, ई व्हीकल भी जारी होंगे

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी में होने जा रही जनसंकल्प रैली सुखविंदर सिंह Sukhu सरकार के अगले दो साल का विजन भी रखेगी। कार्यकाल के शेष बची अवधि में राज्य सरकार का लक्ष्य क्या होगा? इस बात का पता भी इस रैली से चलेगा। मुख्यमंत्री का मार्च में पेश होने वाला बजट किस तरह का रहने वाला है? इसकी प्राथमिकताओं की झलक भी इस रैली के माध्यम से साफ हो जाएगी। राज्य सरकार इस कार्यक्रम से अपनी योजनाओं के लाभार्थियों को भी जोडऩे जा रही है। चाहे मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के परिवार हो, एकल नारी हो या दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में लगे किसान, सभी को मंडी में होने वाली रैली में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के जिलाधीश अपने-अपने स्तर पर कार्य योजना बना रहे हैं। राज्य सरकार इस रैली के बहाने चुनाव से पहले दी गई गारंटीयों में कितना काम हुआ? यह भी लोगों के सामने रखेगी। जो काम बाकी रह गया है, उसे पूरा करने की डेडलाइन भी बताई जाएगी। राज्य सरकार की कुछ योजनाओं की शुरुआत भी रैली के माध्यम से हो सकती है।

स्कूल टॉपर्स को दिए जाने वाले टैबलेट का शुभारंभ इस रैली के जरिए किया जा रहा है। पिछले 3 साल से स्कूल टॉपर्स को टैबलेट नहीं मिले हैं। राज्य सरकार ने टैबलेट के बजाय कूपन देने का फैसला किया

#मंडीरैली #CMSukhu #राज्यसरकार #बजट2026 #शिक्षा #ईव्हीकल #लाभार्थी #योजनाएं #स्कूलटॉपर्स #हिमाचल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000