मेजर जनरल के पी सिंह ने शिमला में किया चयनित अग्निवीरों को किया प्रोस्ताहित – भारत केसरी टीवी

मेजर जनरल के पी सिंह ने शिमला में किया चयनित अग्निवीरों को किया प्रोस्ताहित

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 25/04/2024

Advertisement

भारतीय थल सेना के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के ऐ डी जी मेजर जनरल के पी सिंह ( विशिष्ट सेवा मेडल ) ने बृहस्पतिवार को सेना भर्ती कार्यालय शिमला का दौरा किया I उन्होंने नव नियुक्त अग्निवीर जो की विभिन्न सेना प्रशिक्षण केन्द्रों में ट्रेनिंग के लिए रवाना हो रहें हैं उन्हें चयनित होने पर बधाई दी और साथ मे मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी लगन तथा निष्ठा से करने के लिए कहा I

Advertisement

उन्होंने बताया की सभी को मन लगाकर, ईमानदारी और वफादारी से देश की सेवा करनी चाहिए I साथ ही में उन्होंने भर्ती कार्यालय शिमला के अधीनस्थ ऑनलाइन परीक्षा केंद्र H.P कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, शिमला का निरिक्षण किया और परीक्षा के बारे में तथा परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली I

Advertisement

सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया की शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा २२ अप्रैल से 7 मई तक इन जिलों के विभिन्न केन्द्रों पर ली जा रही है I

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000