पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, मामूली बहस बनी जानलेवा – भारत केसरी टीवी

पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, मामूली बहस बनी जानलेवा

कुल्लू, भारत केसरी टीवी 4 मार्च 2025

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के देवधार गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ज्ञानचंद, पुत्र जोगिंदर, निवासी देवधार, तहसील कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं, हत्या के आरोपी का नाम जगदीप उर्फ मोनू बताया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000