डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर का नारा लगाकर एक बार फिर कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है। – भारत केसरी टीवी

डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर का नारा लगाकर एक बार फिर कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है।

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/10/25

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोर का नारा लगाकर एक बार फिर कांग्रेस को बेनकाब कर दिया है।कांग्रेस पार्टी 2022 में वोटो पर डाका डालकर सत्ता में आई। 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी ने, प्रियंका गांधी ने जोर-जोर से शोर मचाया कि एक लाख सरकारी नौकरियां पहले दिन दंेगे, पांच लाख रोजगार पहले दिन दंेगे, पहली कैबिनेट में दंेगे ऐसा कहकर हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का वोट चोरी कर लिया, उसमें डकैती मार दी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख बहनो को 1500 रू0 महीना पहली कैबिनेट से मिलेगा, कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं ने ये जोर-जोर से शोर मचाकर हिमाचल की बहनो को ठगा और उनके वोट पर डाका डाला है। वो कांग्रेस पार्टी जिसने कहा था कि हम पक्की नौकरी देंगे, 58 साल वाली देंगे, पेंशन वाली देंगे परन्तु तीन साल के शासन के बाद आज तक एक भी व्यक्ति को पक्की नौकरी नहीं मिली है और उन्होनें न केवल बेरोजगारों के साथ धोखा किया बल्कि उनके वोटो पर डाका डालने का काम किया। आज कांग्रेस पार्टी ऐसा नारा लेकर चली हैं जो उनके पर उल्टा पड़ता हुआ दिखाई देता है। कांग्रेस पार्टी कम से कम हिमाचल में तो लोगों को मुंह दिखाने के लायक नहीं बची है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 में हिमाचल के कर्मचारियों को, किसानो को, बागवानो को ठगकर उनके वोट पर डाका डाला और सत्ता प्राप्त करने के बाद उनके सभी अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और अपने उपर ही इन्होनें इल्जाम लगा लिया है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष था तभी कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सत्ता में आई या फिर कांग्रेस पार्टी के नेता, मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ये घोषणा करे कि 2022 में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं था, तो वो गद्दी छोड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000