मनरेगा का नाम बदलने पर संसद में हंगामा, सरकार ने पेश किया नया बिल – भारत केसरी टीवी

मनरेगा का नाम बदलने पर संसद में हंगामा, सरकार ने पेश किया नया बिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

लोकसभा में मंगलवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘विकसित भारत-जी राम जी’ विधेयक 2025 पेश किया। विपक्ष ने इस बिल का जमकर विरोध किया और आरोप लगाया कि सरकार महात्मा गांधी का नाम कानून से हटाना चाहती है।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हंगामे के बीच बिल पेश करते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं और सरकार उनके विचारों पर चलकर गरीब कल्याण की योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत रोजगार की गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया जाएगा।

 

विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सदन के बीचोंबीच नारेबाजी की। हंगामे के चलते कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।#ParliamentNews #MNREGA #Politics

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000