आयरिश महिला से ऋषिकेश में छेड़छाड़, पुलिस ने नशेड़ी आरोपी दबोचा – भारत केसरी टीवी

आयरिश महिला से ऋषिकेश में छेड़छाड़, पुलिस ने नशेड़ी आरोपी दबोचा

ऋषिकेश। आयरलैंड से भारत घूमने आयी महिला के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला इलाके में छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस ने आयरिश महिला के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने आरोपी की हिरासत की पुष्टि की है।

Advertisement

पुलिस से मिली जाकारी के अनुसार घटना लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की है। यहां आयरलैंड निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह जन्माष्टमी पर अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आई है। वह एक आश्रम में रुकी हुई थी। दोपहर के समय एक युवक ने अचानक उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह युवक के चंगुल से बचकर भाग निकली और अपने साथियों के पास पहुंची। जिसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मामले में लिखित शिकायत ली और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Advertisement

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के अनुसार आरोपी यमकेश्वर विकास खंड के किमसार का रहने वाला है। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

विदेशी महिला से छेड़छाड़ के मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर दीक्षा सैनी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान करने के बाद अगले दिन उसको उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000