उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में कांगड़ा वैली कार्निवल की तैयारियों को लेकर बैठक – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में कांगड़ा वैली कार्निवल की तैयारियों को लेकर बैठक

मदन शर्मा

Advertisement

24 से 31 दिसम्बर तक धर्मशाला में आयोजित होगा कांगड़ा वैली कार्निवल

Advertisement

धर्मशाला, : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में कांगड़ा वैली कार्निवल के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्निवल के दौरान प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल 24 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी धर्मशाला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें देश व प्रदेश के अतिविशिष्ट व्यक्तियों का प्रवास रहेगा। ऐसे में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्निवल की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कार्निवल के तहत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए विभागवार समितियां गठित करने तथा प्रत्येक समिति को स्पष्ट दायित्व सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में आयोजन स्थल की साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, मंच व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक व्यवस्था के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि कार्निवल के दौरान स्मारिका प्रकाशन, मैराथन, साइक्लिंग, एंटी-चिट्टा नुक्कड़ नाटक, खेल गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों तथा स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित समितियों को इन कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

क्रिकेट स्टेडियम में कन्सर्ट प्रस्तावित

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के शुभारंभ अवसर पर कन्सर्ट आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि कन्सर्ट में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा। इससे कार्निवल के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में भी सहायता मिलेगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त जफर इकवाल, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक चैहान, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000