वीबी-जीराम जी में जल संरक्षण, सभी जिलों को शेेल्फ तैयार करने के जारी किए गए निर्देश – भारत केसरी टीवी

वीबी-जीराम जी में जल संरक्षण, सभी जिलों को शेेल्फ तैयार करने के जारी किए गए निर्देश

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

वीबी-जी राम जी के तहत हर जिला में प्रत्येक जिले में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों की एक समर्पित शेल्फ तैयार होगा। साथ ही पंचायतों एवं स्थानीय समुदायों की भागीदारी से ग्रामीण स्तर पर आवश्यकता आधारित लघु जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों की पहचान भी की जाएगी। मंगलवार को ‘कैच द रेन 2026’ अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डा. अभिषेक जैन ने यह निर्देश जारी किए है। उन्होंने दीर्घकालिक योजना के महत्व को रेखांकित करते निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों की एक समर्पित शेल्फ तैयार की जाए, जिससे वर्षा जल संग्रहण एवं भूजल पुनर्भरण गतिविधियों को वार्षिक विकास योजनाओं का स्थायी हिस्सा बनाया जा सके।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव (जल शक्ति) एवं अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। प्रधान सचिव ने कहा कि मौजूदा जल संरक्षण परिसंपत्तियों के संरक्षण, पुनस्र्थापन, पुनर्वास और अधिकतम उपयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से पारंपरिक जल संरक्षण संरचनाओं जैसे बावडिय़ों, खात्रियों, कुहलों, पोखरों तथा अन्य स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर बल दिया। बैठक में चार जुलाई से चार अगस्त, 2026 तक चलाए जा रहे विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000