स्कूलों में निजी कार्यक्रम पर रोक, शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव; मंजूरी मिलते ही एक्शन, पढ़ाई पर फोकस – भारत केसरी टीवी

स्कूलों में निजी कार्यक्रम पर रोक, शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव; मंजूरी मिलते ही एक्शन, पढ़ाई पर फोकस

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा विभाग फिर से एक बड़ा फैसला करने जा रहा है। विभाग द्वारा निजी क्षेत्र द्वारा स्कूलों में पढ़ाई के दौरान हो रहे कार्यकमों पर रोक लगाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। इन कार्यक्रमों से शिक्षार्थी और शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में केवल सरकार के मंत्रियों के कार्यक्रम को छोडक़र बाकी निजी स्तर के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जा सके। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान छात्रों और शिक्षकों का कक्षा से इंटरेक्शन कम होता है और पढ़ाई का समय प्रभावित होता है। वहीं, स्कूल प्रिंसीपल की लंबी स्पीच के साथ ही अन्य लंबे कार्यक्रम पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्कूल परिसरों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी है।

Advertisement

शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद स्कूलों में नए दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू किया जा सकता है। शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षकों के वास्तविक शिक्षण कार्य का भी जिला स्तर पर आकलन करने की तैयारी में है। इसमें यह देखा जाएगा कि शिक्षक कितने दिन स्कूल में उपस्थित रहे और कितने दिन उन्होंने कक्षाएं लीं। इसी तरह छात्रों की छुट्टियों और उनकी उपस्थिति का भी जिला स्तर पर आकलन किया जा सकता है। इससे स्कूलों में शिक्षण दिवस और कक्षा में बिताए गए समय की स्थिति की रिपोर्ट तैयार होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000