सोलन ब्रेकिंग : मजदूरी को गए 16 वर्षीय किशोर के पेट में दिन में उठा दर्द, शाम को हो गई मौत – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : मजदूरी को गए 16 वर्षीय किशोर के पेट में दिन में उठा दर्द, शाम को हो गई मौत

सोलन। झारखंड के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर की पेट में दर्द के चलते मृत्यु हो गई। वह यहां के कायलर अपने साथियों के साथ मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव को पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवालेसे मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को पुलिस चौकी सपरून जोनल अस्पताल से सूचना मिली कि एक 16 वर्षीय किशोर को मृत अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इस सूचना पर पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। जहां आपाताकालीन कक्ष में उसे किशोर का शव मिला। उसके साथ कई लोग वहां उपस्थित थे। किशोर की शिनाख्त झारखंड के गुमला जनपद के करमटोली गांव निवासी स्व. मुकेश कुमार के 16 वर्षीय बेटे पृथ्वी कुमार टोपो के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार अस्पताल में मौजूद मृतक के साथ आये लोगों ने बताया कि पृथ्वी अपने तीन साथियों के साथ कायलर गांव में मजदूरी करने के लिए गया था। यहां अचानक दिन के समय उसके पेट में दर्द उठा। उसके साथी नजदीक की कैमिस्ट की दुकान से दर्द निवारक टेबलेट ले आए। जिसे खाने के बाद उसका पेटदर्द ठीक हो गया था। शाम को वह मजदूरी समाप्त करने के बाद घर गया तो फिर से उसके पेट में दर्द उठ गया। फिर उसके साथी उसे टैपो में बिठाकर जोनल चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने शव की ऊपरी तौर परजांच की लेकिन शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच का कोई निशान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000