हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 700 पदों के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन* – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 700 पदों के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन*

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 700 पदों के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन*

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग में 700 वालंटियर पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। विभाग ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 अप्रैल कर दिया है। विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से भर्ती पोर्टल पर तकनीकी और नैटवर्क से जुड़ी समस्याएं आ रही थीं। इस सर्वर डाऊन और ग्लिच के कारण कई योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भी विभाग से आवेदन की तारीख बढ़ाने का आग्रह किया था। छात्रों की इन्हीं परेशानियों और मांग को देखते हुए प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवेदन केवल विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार किसी अन्य माध्यम (ऑफलाइन या डाक) से आवेदन भेजता है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा और उसे सीधे तौर पर रद्द माना जाएगा।

विभाग ने यह भी साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक अपना फॉर्म जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही, भर्ती विज्ञापन में जारी की गई अन्य सभी नियम व शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000