जाहलमा नाले की बाढ़ में बहा अस्थायी पुल, तांदी-उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद, 14 पंचायतों और पांगी घाटी का संपर्क टूटा – भारत केसरी टीवी

जाहलमा नाले की बाढ़ में बहा अस्थायी पुल, तांदी-उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद, 14 पंचायतों और पांगी घाटी का संपर्क टूटा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

14 पंचायतों और पांगी घाटी का संपर्क टूटा, सैकड़ों वाहन फंसे

Advertisement

लाहुल घाटी में लगातार हो रही बारिश और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने के कारण जाहलमा नाले में सोमवार को अचानक आई बाढ़ ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बाढ़ के तेज बहाव में बीआरओ द्वारा वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई गई अस्थायी कलवर्ट (पुलिया) बह गई, जिससे तांदी-उदयपुर-किलाड़ मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और नाले के दोनों ओर करीब 200 वाहन फंस गए। इनमें पर्यटक, स्थानीय लोग और गोभी सहित आवश्यक सामान लेकर जा रहे वाहन भी शामिल हैं। पुलिया बहने के कारण न केवल वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, बल्कि पैदल आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से लाहुल की 14 पंचायतों के साथ-साथ चंबा जिला की पांगी घाटी का संपर्क भी प्रभावित हो गया है।

प्रभावित पंचायतों में जाहलमा, जुंडा, नालडा, मूरिंग, थिरोट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, उदयपुर, चिमरेट, तिंगरेट, मडग्रां, सलग्रां और तिंदी शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को अब आवाजाही के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उपायुक्त लाहुल-स्पीति किरन भड़ाना ने खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नालों और नदी किनारों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि बीआरओ मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा है। जाहलमा नाले पर बीआरओ स्थायी पुल का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है और पुल का एक तरफ का एबटमेंट तैयार किया जा चुका है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000