हिमाचल में हादसा टला: एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर, 20 यात्री सवार; आगे का टायर सड़क से बाहर निकला – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में हादसा टला: एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर, 20 यात्री सवार; आगे का टायर सड़क से बाहर निकला

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

बताया कि जा रहा है कि जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। बुधवार सुबह के समय यह घटना हुई। बस से उतर सवारियों ने बस का टायर देखा तो उन्होंने बस चालक का अनमोल जिंदगियां बचाने पर उनका आभार जताया। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमारने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं।

बुधवार को भी समय पर वह बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐन मौके पर चालक ने ब्रेक लगा कर सवारियों को बस से नीचे उतारा। जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ पल के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की दिशा में बढ़ने लगी। हालांकि, क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में जारी लगातार बारिश के कारण हुई, जिससे पहाड़ों से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000