हिमाचल में प्री-नर्सरी शिक्षकों की भर्ती फिर कैबिनेट में, दो साल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी नहीं मिले – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में प्री-नर्सरी शिक्षकों की भर्ती फिर कैबिनेट में, दो साल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी नहीं मिले

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल में प्री-नर्सरी शिक्षकों के 6200 से ज्यादा पद भरने का मामला दोबारा कैबिनेट में जा सकता है। इसकी जरूरत इसलिए पड़ रही है , योंकि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थाओं से दो साल के डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ने पहले चरण में सिर्फ 3000 पद विज्ञापित किए थे। इसमें 10000 से ज्यादा आवेदन आने पर भी 20 आवेदक भी ऐसे नहीं मिले हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थाओं के डिप्लोमा हों। यही कारण है कि अब दूसरे चरण के 3000 पद विज्ञापित करने की जरूरत नहीं दिख रही। या तो राज्य सरकार को यह फैसला लेना होगा कि एक साल के डिप्लोमा को मान्यता देनी है या नहीं? लेकिन इसमें एक तकनीकी और वित्तीय दिक्कत है। भारत सरकार में एनसीटीई के नियमों में एक साल के डिप्लोमा का प्रावधान नहीं है। इसलिए यदि इस डिप्लोमा को यहां स्वीकृत किया जाता है, तो उनके वेतन का खर्च राज्य सरकार को वहन करना होगा। मापदंडों के अनुसार दो साल का डिप्लोमा लेने पर समग्र शिक्षा से इन शिक्षकों की नियुक्ति हो रही थी, जो भारत सरकार का प्रोजेक्ट है। पंजाब में भी एक साल के डिप्लोमा के आधार पर भर्ती होती है, लेकिन यहां खर्च भी राज्य सरकार वहन करती है।#HimachalCabinet #PreNurseryRecruitment #EducationDepartment #TeacherVacancy #NCTE #HPNews #EducationPolicy #GovtJobs #HimachalUpdates #

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000