बार-बार धंस रही न्यू कथेड NH सर्विस लेन, मुकेश गुप्ता ने सांसद सुरेश कश्यप से मांगी तत्काल कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

बार-बार धंस रही न्यू कथेड NH सर्विस लेन, मुकेश गुप्ता ने सांसद सुरेश कश्यप से मांगी तत्काल कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता ने न्यू कथेड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की सर्विस लेन के बार-बार धंसने के गंभीर मुद्दे को लेकर सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

अपने पत्र में मुकेश गुप्ता ने अवगत कराया कि न्यू कथेड क्षेत्र में NH सर्विस लेन का बार-बार क्षतिग्रस्त होना न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि यह यातायात सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में सड़क का बार-बार धंसना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे सरकारी धन और संसाधनों की भी अनावश्यक बर्बादी हो रही है।

मुकेश गुप्ता ने सांसद से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000