दर्दनाक हादसा: चंबा के मैहला में भूस्खलन की चपेट में आकर नवविवाहित दंपति की मौत – भारत केसरी टीवी

दर्दनाक हादसा: चंबा के मैहला में भूस्खलन की चपेट में आकर नवविवाहित दंपति की मौत

चंबा, मैहला भारत केसरी टीवी

Advertisement

जिले के मैहला उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सूताह में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा पेश आया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पल्लू और सनी के रूप में हुई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्लू अपने मायके सूताह गांव पांच दिन पहले ही आई थी, जबकि उसका पति सनी शुक्रवार को ही अपनी पत्नी को वापस ससुराल ले जाने के लिए आया था। शनिवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच भारी बारिश के कारण पहाड़ी से एक विशाल चट्टान और मलबा घर पर आ गिरा। उस समय दोनों पति-पत्नी घर के अंदर सो रहे थे। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement

मकान संजू नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो पीड़िता का पिता है। वहीं, मृतक सनी का घर चंबा के कियानी क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि इस नवविवाहित जोड़े की शादी को अभी मात्र पांच महीने ही हुए थे।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही चंबा से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000