ब्रेकिंग न्यूज: एचपीयू हॉस्टल में 5वीं मंजिल से गिरने के कारण छात्र की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: एचपीयू हॉस्टल में 5वीं मंजिल से गिरने के कारण छात्र की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के हॉस्टल में देर रात एक बड़ा हादसा समाने आया है। हॉस्टल की छत से गिरने के कारण एक छात्र की गिरने से मौत हो गई है। ये हादसा देर रात शुक्रवार को पेश आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) हॉस्टल की 5वीं मंजिल से अचानक गिर गया। मृतक युवक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग (लॉ) में प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक युवक की पहचान अखिल निवासी किन्नौर के रूप में हुई है. सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है. जहां आज युवक का पोर्स्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र देवराज ने बताया कि युवक हॉस्टल से कैसे गिरा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मौके पहुंच गई है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि , ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र पांचवी मंजिल से कैसे गिरा इसकी छानबीन की जा रही है. शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।’

Advertisement

एबीवीपी ने दी घेराव की चेतावनी
वहीं, छात्र की मौत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुखर हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कुलपति और प्रति कुलपति का विरोध व घेराव करने की तैयारी में है। आज विश्वविद्यालय में ईसी (कार्यकारी परिषद) की बैठक भी होने जा रही है. इस बैठक को रद्द करने की मांग की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000