सोलन न्यूज : एसपी ने ली समुदायों के प्रतिनिधियों की बैठक, इन बातों पर हुई चर्चा – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : एसपी ने ली समुदायों के प्रतिनिधियों की बैठक, इन बातों पर हुई चर्चा

सोलन। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के कार्यालय में आज जिले के विभिन्न सामाजिक समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ सभा का आयोजन किया गया । सभा के दौरान सभी प्रतिनिधियों को आपसी सद्भावना व समाज में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि सोलन पुलिस समाज में शान्ति बनाये रखने हेतु प्रतिबद्ध है। एसपी ने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर तुरन्त न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। सभा के दौरान कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

इनमें से पहला था सामाजिक शांति व्यवस्था बनाए रखना। सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने समुदायों के भीतर और बाहर शांति और सद्भावना बनाए रखें । किसी भी प्रकार की गलतफहमी या भ्रामक प्रचार पर तुरन्त संज्ञान लें और पुलिस को भी सूचित करें । सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार वाले संदेशों कि निगरानी करें ।

इस मौके पर पुलिस की सहायता करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसपी ने यह भी अनुरोध किया कि स्थानीय पुलिस से ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का समर्थन करें और समाज में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।

उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया। सभा के दौरान ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न समस्याओं के बारे में भी समुदायों के प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया । यह बताया गया कि ड्रग्स न केवल युवाओं को प्रभावित करते हैं बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक होते हैं । प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे सभी लोगों विशेषकर युवाओं को इस संदर्भ में जागरुक करें तथा ड्रग्स की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया ।

इस बैठक में महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिए भी अभियान छेड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभी प्रतिनिधियों को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ किसी भी अन्याय के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने बारे भी प्रेरित किया गया । यह भी अवगत करवाया गया कि महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए । साथ ही, महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधानों और समर्थन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बाद में मीडिया को बताया कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भावना और सुरक्षा को बढ़ावा देना, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक समुदायों के बीच समन्वय स्थापित करना, और सामाजिक मुद्दों जैसे महिलाओं के अधिकारों पर और नशा तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना था ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000