कांग्रेस की देशभक्ति के चोले में तुष्टिकरण की राजनीति : विवेक शर्मा – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस की देशभक्ति के चोले में तुष्टिकरण की राजनीति : विवेक शर्मा

शिमला, संवाददाता भारत केसरी टीवी

Advertisement

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने तुर्की सेब के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से राष्ट्रीय मुद्दों पर तुष्टिकरण का चोला पहनकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करती रही है।

Advertisement


विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल में तुर्की सेब के आयात पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र बरागटा जीवन भर सेब और बागवानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे और उनके पुत्र चेतन बरागटा ने भी युद्धविराम के बाद तुर्की सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दिल्ली जाकर केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “लकड़ी तस्कर, भू-माफिया और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग अब बागवानी क्षेत्र में भी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं।”

मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग का नाम बदलने की मांग

Advertisement

विवेक शर्मा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसमें सच में देशभक्ति है, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली में स्थित “मुस्तफा कमाल अतातुर्क” मार्ग का नाम बदलने की मांग करे। यह मार्ग प्रधानमंत्री निवास के पास, जिमखाना क्लब और रेसकोर्स के बीच स्थित है और तुर्की के पहले राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि आज तुर्की, जो कभी सेकुलर राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर था, अब आतंकवादियों का परोक्षक बन गया है। ऐसे में इस मार्ग का नाम बदलने की पहल होनी चाहिए। व्यापारिक संगठन “चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री” ने इस मार्ग का नाम बदलकर “ब्रह्मोस मार्ग” रखने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्षा दें स्पष्ट जवाब

विवेक शर्मा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह से आग्रह किया कि वे तुर्की के मुद्दे पर अपना स्पष्ट पक्ष रखें। उन्होंने कहा कि देश में आज एक सशक्त नेतृत्व है, जो चाहे वह सेब हो, पर्यटन, हाईवे प्रोजेक्ट या एयरपोर्ट की सुरक्षा – भारत की भूमि से तुर्की को बाहर रखने की दिशा में निर्णय लेने में सक्षम है।

‘सेकुलरवाद’ की आड़ में तुष्टिकरण

अंत में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का तथाकथित सेकुलरवाद अब तुष्टिकरण का पर्याय बन चुका है और अगर कांग्रेस वास्तव में देश के साथ है तो उसे अपने व्यवहार में भी यह दिखाना होगा। केवल राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी फितरत है, जिसकी कीमत आज पूरा राष्ट्र चुका रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000