ब्रेकिंग न्यूज: दधोल चौक के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 युवक घायल – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: दधोल चौक के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 युवक घायल

भराड़ी। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दधोल चौक के पास एक खड़े ट्रक से कार के टकराने की घटना सामने आई है, जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उक्त हादसा गत रात्रि के समय पेश आया। ट्रक चालक महेश कुमार निवासी गांव पनौल, जिला मंडी ने बताया कि वह गत रात को पालमपुर से ट्रक लेकर लौट रहा था। जब वह दधोल चौक से लगभग 400 मीटर पीछे नैशनल हाईवे 103 पर पहुंचा तो अचानक ट्रक खराब हो गया। महेश ने तुरंत अपने ट्रक मालिक को सूचित किया।

Advertisement

दधोल से एक मैकेनिक को बुलाकर ट्रक को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ठीक नहीं हुआ और न ही उसे आगे-पीछे किया जा सका। रात के समय जब महेश अपने ट्रक में बैठा था तो अचानक उसे पीछे से कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। ट्रक से उतरकर देखने पर पाया कि एक कार ने ट्रक के पीछे आकर टक्कर मार दी थी। कार में चालक सहित 2 युवक सवार थे। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000