जिला परिषद उम्मीदवारों पर खर्च की लगाम, सरकार जल्द जारी करेगी गाइडलाइन – भारत केसरी टीवी

जिला परिषद उम्मीदवारों पर खर्च की लगाम, सरकार जल्द जारी करेगी गाइडलाइन

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जिला परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तय कर दी है। इसके तहत उम्मीदवार 1 लाख रुपए खर्च कर सकता है, जबकि पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवारों के लिए खर्च की कोई ऊपरी सीमा सामने नहीं आई है। सरकार की तरफ से पंचायत प्रधान के खर्च की सीमा तय करने का सुझाव दिया गया था, जिसे नहीं माना गया है। जिला परिषद व नगर निगम में खर्च की सीमा पहले से तय है। जिला परिषद के उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इसके लिए प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव खर्च का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में जमा करवाना होगा। उधर, प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री लगाने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे। इसके तहत गंदगी फैलाने पर 500 रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी नियमों में किया गया है। चुनाव प्रचार, प्रचार सामग्री व खानपान सहित अन्य तरह के खर्च का पूरा विवरण आयोग को 1 महीने के भीतर देना होगा। खर्च का विवरण न देने पर सदस्य को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान नियमों में है। निर्वाचन आयोग निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी गठित करेगा, जो खर्च, बैंकों से लेन-देन सहित वाहनों के खर्चों पर नजर रखेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000