सुंदरनगर में 134 ग्राम चिट्टा बरामद, 2026 की सबसे बड़ी खेप के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार; पांवटा साहिब में 1.258 किलो चरस पकड़ी – भारत केसरी टीवी

सुंदरनगर में 134 ग्राम चिट्टा बरामद, 2026 की सबसे बड़ी खेप के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार; पांवटा साहिब में 1.258 किलो चरस पकड़ी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सुंदरनगर में पकड़ी चिट्टे की खेप, 134 ग्राम नशे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, साल 2026 की सबसे बड़ी खेप, छानबीन शुरू

Advertisement

सुंदरनगर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुराहल गांव के दो कथित मुख्य चिट्टा सप्लायरों को 134 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। वर्ष 2026 में जिला मंडी में यह अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी बताई जा रही है। सुंदरनगर पुलिस डैहर क्षेत्र के अलसू चौक में नाकाबंदी पर थी। इस दौरान चंडीगढ़ से आने वाली गाडिय़ों की सघन जांच की जा रही थी। जांच हेतु एक कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

Advertisement

तलाशी लेने पर गाड़ी में एक लिफाफे से 134 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ खिंदू निवासी गांव खुराहल मंडी और रिंकू निवासी खुराहल सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में चिट्टे के मुख्य सप्लायर बताए जा रहे हैं, जिनसे स्थानीय लोग भी परेशान थे। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा अभियान चला रही है। उन्होंने नशे की रोकथाम को लोगों से सहयोग की अपील की है।

पांवटा साहिब में चरस के साथ दो आरोपी अरेस्ट

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में पुलिस ने एक गाड़ी से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जब इलाके में गश्त की जा रही थी तब बांगरण चौक पर लक्ष्य नेगी पुत्र नरेश निवासी गांव गोजर पांवटा साहिब व यश पुत्र ओम प्रकाश निवासी डोंडली पांवटा की कार से नशा बरामद किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000