हिमाचल प्रदेश कृषि रोडमैप विजन 2047 पर विचार-विमर्श के लिए सीपीआरआई की टीम ने किया नौणी विवि का दौरा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश कृषि रोडमैप विजन 2047 पर विचार-विमर्श के लिए सीपीआरआई की टीम ने किया नौणी विवि का दौरा

मदन शर्मा

Advertisement

जलवायु अनुकूल कृषि, कृषि व्यवसाय मॉडल, निर्यात क्षमता और किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर

Advertisement

 

Advertisement

नौणी: भारत सरकार के विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप, आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) को ‘हिमाचल प्रदेश कृषि रोडमैप विजन 2047’ तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। इस दस्तावेज को डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा प्रदेश में स्थित आईसीएआर संस्थानों के क्षेत्रीय केंद्रों के समन्वय से तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

 

इस दस्तावेज का उद्देश्य वर्ष 2047 तक हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के रूपांतरण के लिए एक व्यापक और दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना है, जिसमें कृषि को टिकाऊ, जलवायु अनुकूल, लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

इसी क्रम में, आईसीएआर-सीपीआरआई के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का दौरा किया। टीम ने विश्वविद्यालय के सुझावों और योगदान पर विचार-विमर्श किया तथा विजन दस्तावेज को अंतिम रूप देने के संबंध में चर्चा की। टीम में डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. योगेश गौतम और डॉ. आलोक कुमार शामिल रहे।

 

टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.एस. बवेजा के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में निदेशक अनुसंधान, निदेशक विस्तार शिक्षा, अधिष्ठाताओं तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के भविष्य के विकास से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं, उभरती चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विजन दस्तावेज में स्पष्ट, मापनीय और समयबद्ध लक्ष्य शामिल किए जाएं। साथ ही, प्रदेश के कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की मौजूदा कमियों, भविष्य की आवश्यकताओं और उभरती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी रणनीतियां निर्धारित की जाएं। यह भी परिकल्पना की गई कि राज्य की विशिष्ट कृषि-जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह दस्तावेज नीतिगत नियोजन तथा भविष्य की अनुसंधान, विकास और प्रसार गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा।

 

चर्चा के दौरान हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहारिक कृषि व्यवसाय मॉडल विकसित करने तथा राज्य के कृषि एवं बागवानी उत्पादों की निर्यात क्षमता का लाभ उठाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इन पहलों से किसानों और अन्य हितधारकों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित होने तथा उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

इसके अतिरिक्त, टिकाऊ भूमि उपयोग, कृषि विविधीकरण और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपयुक्त कृषि वानिकी मॉडल तथा औषधीय पौधों के संवर्धन को भी रोडमैप के महत्वपूर्ण घटकों के रूप में शामिल करने पर सहमति बनी।

 

अपने दौरे के दौरान आईसीएआर-सीपीआरआई की टीम ने विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया। इनमें बेकरी अनुभाग, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वाइन निर्माण प्रयोगशाला, टेरारियम इकाई तथा पुष्प शिल्प प्रयोगशाला शामिल हैं। इस दौरान टीम को खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, उत्पाद विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000