उपायुक्त शिमला ने जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त शिमला ने जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

छह प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, शिमला जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

Advertisement

 

Advertisement

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग (राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027) के चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि युवा निर्धारित विषय पर अपने विचार गंभीरता, स्पष्टता और जिम्मेदारी की भावना के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ केवल देश की सीमाओं की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि संवेदनशील पर्वतीय पर्यावरण का संरक्षण करना भी है। आज के युवाओं को सतत विकास के अग्रदूत के रूप में आगे आना चाहिए और ऐसे विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए, जो सीमाओं की दृष्टि से सुरक्षित, पर्यावरण की दृष्टि से संरक्षित तथा विकास की दृष्टि से टिकाऊ हो।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता भी की।

प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जानकारी देते हुए बताया कि शिमला जिला से लगभग 8,000 युवाओं ने विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग की प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,000 प्रतिभागियों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ, जबकि 200 प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर निबंध प्रस्तुत किए। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त निबंधों का केंद्रीय स्तर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में मूल्यांकन किया गया। इसके उपरांत शिमला जिले के 52 प्रतिभागियों का चयन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) चरण के लिए किया गया।

विपिन कुमार ने कहा कि यह चैंपियनशिप युवाओं को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करती है। साथ ही, यह युवाओं को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।

चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत प्रतिभागियों को ‘जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने थे। जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में कुल 19 प्रतिभागियों ने इस विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला जगदीश शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजभवन शिमला मोहिंदर शर्मा, सहायक आचार्य राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा डॉ. स्नेह तथा प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली पूनम शौनक शामिल रहे। प्रस्तुतियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत छह प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों में मीनाक्षी मेहता, नंदिनी कंवर, निकिता चौहान, विवेक भरमैेक, ऐशानी वर्मा तथा चिराग नेगी शामिल हैं। यह सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000