एचआरटीसी पैंशनर 3 नवम्बर को निगम मुख्यालय का करेंगे घेराव – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी पैंशनर 3 नवम्बर को निगम मुख्यालय का करेंगे घेराव

मदन शर्मा

Advertisement

एचआरटीसी के पैंशनरों का लंबित वित्तीय देनदारियों और पैंशन संबंधी समस्याओं को लेकर सब्र जवाब देने लगा है। लंबे समय से मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे पैंशनरों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का ऐलान किया है। एचआरटीसी पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति और शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने 3 नवम्बर को निगम मुख्यालय का घेराव करने का नोटिस प्रबंध निदेशक को दिया है। पैंशनरों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

Advertisement

इस आंदोलन की रणनीति को लेकर मंगलवार को तारादेवी में शिमला इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 150 पैंशनरों ने भाग लिया। बैठक में पैंशनरों की लंबित समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति और शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर मुख्यालय के घेराव संबंधी नोटिस दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रबंधन के समक्ष पैंशनरों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। पैंशनरों ने कहा कि निगम प्रबंधन जल्द बैठक बुलाए, अन्यथा आंंदोलन निश्चित रूप से होगा और इसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

2016 के एरियर से लेकर चिकित्सा बिलों तक का इंतजार

पैंशनरों की प्रमुख मांगों में एक जनवरी 2016 के वेतनमान से संबंधित सभी प्रकार के एरियर का एकमुश्त भुगतान, महंगाई भत्ते के लंबित एरियर का भुगतान और चिकित्सा बिलों का निपटारा शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000