हिमाचल निकाय चुनाव में BJP का जलवा, मंडी-सोलन और धर्मशाला में मिली बड़ी जीत; जानें चुनावी नतीजे – भारत केसरी टीवी

हिमाचल निकाय चुनाव में BJP का जलवा, मंडी-सोलन और धर्मशाला में मिली बड़ी जीत; जानें चुनावी नतीजे

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव नतीजे आने लगे हैं। धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि पालमपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 14 वार्डों वाले इस नगर निगम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 12 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस चुनावी नतीजों ने विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य विरोधियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, धर्मशाला में 17 वार्डों में से भाजपा ने 11 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बहुमत के साथ धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है।

वहीं, सोलन नगर निगम के 17 वार्डों में भी कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंततः भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। यहां कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई, जबकि पालमपुर में कांग्रेस आगे चल रही है।

मंडी में BJP की बंपर जीत, 14 में से 12 सीटों पर लहराया परचम; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000