हिमाचल चुनाव 2026 :शहरी मंच पर सुक्खू का जलवा, भाजपा ने कहा, हम पीछे नहीं – भारत केसरी टीवी

हिमाचल चुनाव 2026 :शहरी मंच पर सुक्खू का जलवा, भाजपा ने कहा, हम पीछे नहीं

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांग्रेस ने मारी बाजी, सरकार की नीतियों पर मुहर

हिमाचल में शहरी निकायों के हुए चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भर में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का बड़ा दावा किया है। इस लिहाज से इन चुनावों में प्रदेश भर में कांग्रेस ने ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में रविवार को 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है, जबकि चार नगर निगमों की मतगणना 31 मई को की जाएगी। कांग्रेस शासित राज्य में प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के 10 जिलों में हुए शहरी निकायों के चुनाव में शिमला जिला सहित कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों द्वारा बढ़त हासिल करने का दावा नेता कर रहे हैं, जबकि कई जिलो में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जिला कांगड़ा के शाहपुर नगर पंचायत की सात सीटों में से दो पर भाजपा, एक कांग्रेस और चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। वहीं नगर परिषद नूरपुर की नौ सीटों में से छह पर कांग्रेस, जबकि तीन पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते है। नगर परिषद देहरा की सात सीटों में से पांच पर कांग्रेस और दो पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। नगर परिषद ज्वालामुखी की कुल नौ सीटों में से सात पर कांग्रेस, जबकि दो पर भाजपा समर्थित काबिज हुए हैं। जिला कांगड़ा में ओवरऑल कांग्रेस ने भाजपा से बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश के ऊना के हरोली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत टाहलीवाल में पांच भाजपा समर्थित और दो सीटों पर कांग्रेस

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000