हिमाचल को मिलेंगे 1203 करोड़ रुपए, वीबी-जीराम जी योजना लागू होते ही केंद्र ने प्रदेश को दी बड़ी राहत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल को मिलेंगे 1203 करोड़ रुपए, वीबी-जीराम जी योजना लागू होते ही केंद्र ने प्रदेश को दी बड़ी राहत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

भारत सरकार द्वारा वीबी-जीराम जी के तहत प्रदेश के लिए 1203.28 करोड़ रुपए का अंतरिम आबंटन स्वीकृत किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य को पहले की तुलना में बीते वर्ष के मुकाबले इस नौ माह के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए अतिरिक्त आबंटन है, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं को गति मिलेगी। गौर हो कि वीबी-जीराम जी योजना लागू होने के साथ ही केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आबंटन भी दिया है।

Advertisement

ग्राम रोजगार सेवकों को जल्द मिलेगा चार माह का वेतन

ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों के लिए भी राहत भरी खबर है। पिछले चार माह से लंबित वेतन का भुगतान अब जल्द किया जाएगा। भारत सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों के वेतन मद में करीब 29 करोड़ रुपए की लंबित राशि की मंजूरी दे दी है, जिससे सभी जीआरएस को एक साथ चार महीने का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र से वेतन मद की राशि जारी होने के बाद अब भुगतान की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राशि संबंधित खातों में पहुंचते ही ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले चार महीनों का बकाया वेतन एकमुश्त मिल जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केंद्र से धनराशि मिलने के बाद भुगतान की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि सभी पात्र ग्राम रोजगार सेवकों को बिना किसी देरी के उनका लंबित वेतन मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000