मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने द्वारका में हिमाचल निकेतन भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को शेष फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह सुविधा शीघ्र समर्पित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निकेतन राष्ट्रीय राजधानी आने वाले प्रदेश के लोगों, विशेषकर उपचार और शिक्षा के उद्देश्य से दिल्ली आने वालों के लिए आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यहां लगभग फोर-स्टार श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह दिल्ली आने वाले हिमाचलवासियों के लिए महत्वपूर्ण सहायक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

लगभग 190 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित किए जा रहे हिमाचल निकेतन में 107 कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, दो बहुउद्देशीय हॉल, मीटिंग हॉल और छात्रावास की सुविधा होगी। परिसर में पर्याप्त पार्किंग, लैंडस्केप गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी शेष कार्य पूरे करने तथा निर्माण में आवश्यक गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000