हम नहीं सुधरेंगे : उत्तराखंड की एलटी की भर्ती परीक्षा में असली की जग​ह परीक्षा देने पहुंचे दो मुन्ना भाइयों को एसटीएफ ने दबोचा – भारत केसरी टीवी

हम नहीं सुधरेंगे : उत्तराखंड की एलटी की भर्ती परीक्षा में असली की जग​ह परीक्षा देने पहुंचे दो मुन्ना भाइयों को एसटीएफ ने दबोचा

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक टीचर यानी एलटी की भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने पेपर देने के लिए 16 लाख में सौदा परीक्षार्थी के स्थान पर पेपर देने दो मुन्ना भाई पहुंचे एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।

Advertisement

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी दी कि सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसटीएफ लगातार निगरानी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड ऊधम सिंह, जो 12वीं पास है, और उसका साथी अनुपम कुमार शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ऊधम सिंह इससे पहले भी उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा मेरठ में भर्ती परीक्षा की धांधली के मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि ऊधम सिंह, जो मेरठ का रहने वाला है, अपने साथी के साथ उत्तराखंड सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा में नकल कराने की योजना बना रहा है।

Advertisement

एसटीएफ ने इस जानकारी के आधार पर हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र के बाहर से ऊधम सिंह और उसके साथी अनुपम कुमार को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऊधम सिंह ने बताया कि वह बिहार के अनुपम कुमार को परीक्षा में नकल कराने के लिए बुलाया था।

Advertisement

उन्होंने कुलदीप नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर अनुपम कुमार को परीक्षा दिलवाने की योजना बनाई थी, जिसके बदले में 16 लाख रुपये की डील हुई थी। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने एक फर्जी प्रवेश पत्र और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000