सोलन : दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम – भारत केसरी टीवी

सोलन : दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर पंजाब से आई एक नाबालिग लड़की का कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मामला मानपुरा स्थित खेड़ावाली रोड का है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग भांजी के साथ खेड़ावाली रोड पर कैंसर का उपचार कराने आई थी। इलाज के बाद जब दोनों पैदल जा रही थी, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार 3-4 नकाबपोश युवकों ने नाबालिग को जबरन खींचकर कार के भीतर धकेल दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने तुरंत इसकी सूचना मानपुरा पुलिस को दी

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000