नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने ED चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार, सोनिया-राहुल को बड़ी राहत – भारत केसरी टीवी

नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने ED चार्जशीट पर संज्ञान लेने से किया इनकार, सोनिया-राहुल को बड़ी राहत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिला चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच उससे जुड़ी अभियोनज प्रक्रिया तब तक वैध नहीं मानी जा सकती, जब तक कि अपराध में विधिवत FIR दर्ज न हो। कोर्ट ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत ईडी को जांच शुरू करने से पहले संबंधित अपराध में FIR का होना अनिवार्य है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि जिस FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच होनी थी, वह अब तक दर्ज ही नहीं की गई है। कोर्ट के अनुसार CBI ने अब तक इस मामले में FIR दर्ज करने से परहेज किया है, जबकि ED ने बिना FIR के ही ECIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी। कोर्ट ने इसे कानून के अनुरूप नहीं माना। कोर्ट ने साफ किया कि उसका यह आदेश आरोपों के गुण-दोष यानी मेरिट्स पर आधारित नहीं है। कोर्ट ने कहा कि वह इस चरण पर आरोपों की सच्चाई या झूठ पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है, बल्कि केवल कानूनी प्रक्रिया की वैधता पर फैसला दे रही है। कोर्ट के इस फैसले को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

#NationalHeraldCase #SoniaGandhi #RahulGandhi #EDCase #CourtVerdict #LegalUpdate #PMLA

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000