कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘हैप्पी क्लासरूम’ विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘हैप्पी क्लासरूम’ विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हैप्पी क्लासरूम विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

16 जून 2026 को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में सीबीएसई के तत्वावधान में हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सकारात्मक, आनंदमय एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण के निर्माण हेतु प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराना था।

कार्यशाला का संचालन सीबीएसई संसाधन व्यक्तियों श्रीमती कविता शर्मा एवं श्रीमती नम्रिता जेम्स ने किया। विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उपायों से परिचित कराया गया। कार्यशाला में कक्षा में सकारात्मक संबंधों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

यह कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार ने संसाधन व्यक्तियों एवं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000