संजौली मस्जिद विवाद: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनवाई 4 सप्ताह के लिए स्थगित की – भारत केसरी टीवी

संजौली मस्जिद विवाद: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनवाई 4 सप्ताह के लिए स्थगित की

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई 4 सप्ताह बाद*

Advertisement

प्रदेश हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टल गई है। पिछली सुनवाई को नगर निगम शिमला की ओर से अनुपालना रिपोर्ट पेश की गई थी। कोर्ट को बताया गया था कि मस्जिद की निचली दो मंजिलों को छोड़ कर ऊपरी अवैध मंजिलें गिरा दी गई हैं। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मामले पर आगामी विचार करने के लिए 4 सप्ताह के पश्चात सुनवाई करने के आदेश जारी किए। इस मामले में हाईकोर्ट ने निचली दो मंजिलों को भी गिराने के नगर निगम शिमला और जिला न्यायालय शिमला के आदेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।
इससे ऊपर की मंजिलों को तोड़ने के आदेश में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्त्ता नगर निगम को दिए आश्वासन के अनुसार कार्य करे जिसके तहत उसने खुद ही दो मंजिलों को छोड़कर अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने संबंधी आवेदन दिया था। निगम ने निर्माण को अवैध बताते हुए कहा था कि मस्जिद कमेटी अथवा वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण की इजाजत कभी दी ही नहीं गई थी इसलिए इसका निर्माण अनधिकृत नहीं अवैध है।

Advertisement

इस मामले में वक्फ बोर्ड की ओर से याचिका दायर की गई है और बताया गया है कि यह मस्जिद करीब सौ साल पुरानी है। उल्लेखनीय है कि 30 अक्तूबर 2025 को संजौली मस्जिद मामले में शिमला जिला अदालत ने गिराने का फैसला सुनाया था। अदालत ने नगर निगम (एमसी) शिमला के आयुक्त कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए मस्जिद की निचली दोनों मंजिलों को भी अवैध करार देकर 31 दिसम्बर तक गिराने का आदेश दिया था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000