नगर निगम उपचुनाव : सोलन में दोपहर बाद तक 38 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं से बूथ के बाहर नेताओं की भीड़ – भारत केसरी टीवी

नगर निगम उपचुनाव : सोलन में दोपहर बाद तक 38 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं से बूथ के बाहर नेताओं की भीड़

सोलन। नगर निगम के वार्ड नंबर पांच में हो रहे उपचुनाव के लिए दोपहर तक 38 प्रतिशत के लगभग मतदान हो चुका है। हालांकि यह मतदान इस स्थानीय निकाय चुाव के लिए मतदान का यह प्रतिशत काफी कम है। इस वार्ड में इससे पहले भी बंपर मतदान का रिकार्ड नहीं है। मतदान के लिए यहां के सेंट ल्यूक्स स्कूल में दो बूथ बनाए गए हैं।

Advertisement

इन बूथों के बाहर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आज कुमारहट्टी की ओर से आते समय सोलन में रुके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल दो दिन पहे ही यहां उेरा डाल चुके थे। कांग्रेस खेमे से स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धीराम शांडिल इस चुनाव में मोर्चा संभाले हुए हैं। इस नजरिए से देखा जाए तो वार्ड नंबर 5 का यह उपचुनाव भाजपा के राजीव बिंदल और कांग्रेस के कर्नल डा. धनीराम शांडिल के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

Advertisement

आज सुबह आठ बजे सेंट ल्यूक्स में बनाए गए दो बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ। शुरूआती दौर में मतदाताओं की संख्या अच्छी रही। लेकिन इसके बाद जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने वाले मतदाताओं की संख्या धीरे धीरे कम होने लगी। दोपहर बाद साढ़े बारह बजे के आसपास लगभग 38 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यदि दोपहर बाद लेाग अपने घरों से निकले तो मतदान का आंकड़ा साठ प्रतिशत के आसपास जा कर ठहर सकता है।

हम आपको बता दें कि यहां कांग्रेस के पुनीत नारंग और भाजपा के अमरदीप नारंग के बीच सीधा मुकाबला है। आज दोनों प्रत्याशियों ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया और दोनों ने ही अपनी अपनी जीत के दावे भी किए।

इसके अलावा मतदाताओं से मतदान से ठीक पहले अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करने वाले नेताओं का मतदान केंद्र के बाहर जमावड़ा लगा रहा है। मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000