13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित – भारत केसरी टीवी

13 नवंबर को मंडी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित

मदन शर्मा

Advertisement

*तैयारियों का जायजा लेने मंडी पहुंचे आईजी बिमल गुप्ता, पड्डल मैदान का किया निरीक्षण, जन भागीदारी का किया आह्वान*

Advertisement

*वॉकाथॉन के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें सभी विभाग- उपायुक्त*

*मंडी, हिमाचल प्रदेश को चिट्टे जैसे घातक नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आईजी बिमल गुप्ता मंडी पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आईजी बिमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी बिमल गुप्ता ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में आम जनता से सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत एंटी चिट्टा जागरूकता मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और जिला में 13 नवंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के तहत मंडी शहर में जागरूकता रैली एवं वॉकथॉन निकाली जाएगी। इसके माध्यम से आम जनता, विशेषकर युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजन को व्यापक जनभागीदारी वाला बनाया जाएगा। उन्होंने आम जनता और युवाओं से इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि चिट्टे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को और मजबूती मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित कर ली गई हैं। उन्होंने वॉकाथॉन के दौरान परिवहन व्यवस्था, संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई की सुचारू व्यवस्था, समन्वय के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना इत्यादि के बारे में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंशु खाती, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000