अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम से सोलन की 240 पंचायतें होंगी फाइबर से कनेक्ट, डिजिटल डिवाइड खत्म करने की बड़ी पहल – भारत केसरी टीवी

अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम से सोलन की 240 पंचायतें होंगी फाइबर से कनेक्ट, डिजिटल डिवाइड खत्म करने की बड़ी पहल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

डिजिटल डिवाइड को दूर करेगा अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम ग्रामीण

Advertisement

 

Advertisement

जिला सोलन में फ़ाइबर प्रणाली से जुड़ेगी 240 ग्राम पंचायतें

 

सोलन.श्री वीरेंद्र कुमार अपर महानिदेशक (दूरसंचार), हिमाचल प्रदेश लाइसेन्स सेवा क्षेत्र, दूरसंचार विभाग हाल ही में सोलन में स्थित भारतनेट के राज्य स्तरीय नेटवर्क ऑपरेटिंग सेंटर (SNOC) तथा धर्मपुर ब्लॉक के रौड़ी ग्राम पंचायत में फाइबर कनेक्टिविटी का निरीक्षण किया ।

 

श्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार का अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम ग्रामीण भारत में न केवल डिजिटल डिवाइड को दूर करेगा बल्कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में सुदृढ़ दूरसंचार व्यवस्था स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा और बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट ग्रामीण परिवेश में सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करेंगे। अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के तहत सोलन की कुल 240 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाना है।

 

रौड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्रीय ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए श्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अमेंडेड भारतनेट प्रोग्राम ऑप्टिकल फ़ाइबर से सुसजित आधुनिक प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की सभी पंचायतों को जोड़ने का काम कर रहा है जिससे भविष्य में शहरी क्षेत्रों सहित दूरदराज क्षेत्रों में भी सुदृढ़ दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना होगी । उन्होंने कहा कि जिला सोलन के दुर्गम क्षेत्रों को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में संशोधित भारतनेट प्रोजेक्ट का कार्य इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज़ (आई.टी.आई.) बी.एस.एन.एल. की देखरेख में कर रही है।

 

इस अवसर पर श्री चन्द्रभान यादव, निदेशक(ग्रामीण), हिमाचल प्रदेश लाइसेन्स सेवा क्षेत्र, BSNL सोलन के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री जसपाल सिंह, BSNL सोलन के प्रबंधक (MT) श्री विजय दीप सिंह, BSNL सोलन के उप-मंडल अभियंता (प्रशासन) श्री सुखविंदर सिंह, BSNL कसौली के कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी श्री विनोद डोगरा, ITI लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री सीलास कच्छप , ITI लिमिटेड के अन्य अधिकारी और उनकी कार्यान्वयन एजेंसी के सदस्य, तथा रौड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000