मां शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए ऑडिशन 12 जून सेः अजय यादव – भारत केसरी टीवी

मां शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए ऑडिशन 12 जून सेः अजय यादव

ब्रह्मू राम सरेना सोलन दिनांक 11.06.2024
शूलिनी मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन 12 जून से 14 जून, 2024 तक आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी, अध्यक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति अजय यादव ने बताया कि जिला भाषा अधिकारी की देखरेख में यह ऑडिशन नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं।
अजय यादव ने कहा कि ऑडिशन के लिए लोक कलाकारों व सांस्कृतिक दलों से 11 जून, 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि जिन लोक कलाकारों ने अंतिम तिथि तक आवेदन किए हैं, केवल उन्हीं के ऑडिशन लिए जाएंगे और इस तिथि के उपरांत प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑडिशन के लिए चयन समिति का गठन जिला भाषा अधिकारी के माध्यम से किया गया है और इसमें संगीत विधा से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे ऑडिशन प्रक्रिया के सुचारू संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000