शिमला में इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी, एमसी बनी राज्य की पहली ई-फ्लीट शुरू करने वाली निकाय – भारत केसरी टीवी

शिमला में इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी, एमसी बनी राज्य की पहली ई-फ्लीट शुरू करने वाली निकाय

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय से नगर निगम शिमला के 10 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ ही नगर निगम शिमला राज्य की पहली शहरी स्थानीय निकाय बन गई है, जिसने चरणबद्ध तरीके से अपने कचरा प्रबंधन बेड़े को इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदलने की शुरुआत की है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम शिमला द्वारा 10 से 14 नवंबर, 2025 तक ट्रायल रन किए गए थे, जिनमें इन वाहनों ने शहर की भौगोलिक परिस्थितियों में सफल प्रदर्शन किया। प्रत्येक वाहन की कचरा संग्रहण क्षमता एक टन है और इसे 13.98 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि इनके प्रभावी उपयोग के लिए नगर निगम की पार्किंग में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित किया गया है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ये वाहन लगभग 130 से 150 किलोमीटर तक चल सकते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है, जिसका प्रावधान वर्तमान सरकार के पहले बजट में किया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है और ये ई-वाहन इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते नगर निगम का खर्च भी इससे कम होगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री Anirudh Singh, शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री Rajesh Dharmani, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार Naresh Chauhan, मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल, पार्षद एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000