किसानों के लिए बड़ी खबर: धान खरीद के लिए 15 सितंबर के बाद खुलेगा पोर्टल, ऑनलाइन होगा पंजीकरण – भारत केसरी टीवी

किसानों के लिए बड़ी खबर: धान खरीद के लिए 15 सितंबर के बाद खुलेगा पोर्टल, ऑनलाइन होगा पंजीकरण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

किसान सरकारी मंडियों में ही बेचे धान की फसल, विभाग ने की अपील

इस साल मिलेगा धान की फसल का बढ़ा हुआ एमएसपी, 2461 प्रति क्विंटल

प्रदेश के किसानों से 28,600 मीट्रिक टन धान की फसल खरीद करने का लक्ष्य

प्रदेशभर में 11 सरकारी मंडियों में होगी किसानों से धान की फसल की खरीद

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पजीकरण करवा सकेंगे। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार कर दिया है। धान खरीद के लिए पंजीकरण करने को विभाग ने hpappp.nic.in पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार,बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। किसानों से धान खरीद करने के लिए विभाग द्वारा 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने किसानों को टोकन नंबर और फसल बेचने की तिथि बताई जाएगी, जिसके बाद किसान केंद्रों में अपनी फसल लेजाकर बेच सकेंगे।

प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से धान की खरीद शुरू की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000